राम की भूमिका निभा रहे कलाकार सुशील कौशिक आया हार्ट अटैक, हुआ निधन
नई दिल्ली. शाहदरा इलाके में नवरात्रि के मौके पर रामलीला का मंचन हो रहा था। इसमें भगवान राम का अभिनय कर रहे कलाकार को अचानक सीने में दर्द उठा। जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुशील कौशिक के रूप में हुई है। जोकि विश्वकर्मा नगर इलाके के रहने वाले थे। सुशील का प्रॉपटी डीलर का व्यवसाय था।
इस घटना का र्वीिडयों भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि सुशील कौशिक भगवान राम का रोल निभा रहे है और बाकायदा डायलॉग बोल रहे थे। इस बीच रामलीला में भगवान राम किसी से प्रार्थना कर रहे हैं। लेकिन इस दौरान उनके सीने में दर्द उठता है और वह अपने हाथ दिल पर रख लेते है। अचानक वह मंच के पीछे चले जाते हैं।

