Newsराजनीति

रात 10 बजे सराफा व्यापारी से लूट, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, पैर में गोली मारकर ले गये 10 लाख रूपये का सोना

ग्वालियर. सोमवार की रात सराफा व्यापारी के साथ लूट हुई है। दुकान बन्द कर घर जा रहे कारोबारी के पास बाइक सवार 3 बदमाश रूके। एक बदमाश ने गोली चला दी। गोली व्यापारी के पैर में लगी, इसके बाददूसरे बदमाश ने ज्वेलरी और कैश से भरा बैग छींना और भाग गये। घटना के समय कारोबारी के पिता कुछ दूरी पर खड़े हुए थे। बैग में 16 लाख रूपये का सोना,एकलाख नगद कैश रखा था। घटना सोमवार को महाराजपुरा में श्रीराम राजा ज्वेलर्स की है। घटना की खबर मिलते ही आईजी, डीआईजी वएसपी घटनास्थल पर पहुंच गये थे। घटना से इलाके में भय है। काफी समय के बाद बाइक सवार बदमाशों ने इस बेखौफ अंदाज में लूट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस का घटनास्थल से एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। जिसमे बाइक सवार बदमाश आते और लूट की घटना को अंजाम देते दिखाई दे रहे हे। फिलहाल पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर के महाराजपुरा स्थित शताब्दीपुरम निवासी सराफा व्यापारी पुष्पेन्द्र सोनी और उनका बेटा 30 वर्षीय चाहत सोनी की महाराजपुरा कुशवाह मार्केट में ही श्री रामराजा ज्वेलर्स के नाम की ज्वेलरी शॉप है। सोमवार की रात 10 बजे करीब पिता और पुत्र दुकान बंद कर वापिसअपने घर की ओर जा रहे थे। पिता सड़क पार कर डिवाइडर के पास खड़ा था। बेटा चाहत सोनी दुकान पर ताला लगाकर और 200 ग्राम सोना व एक लाख रूपये कैश पिट्ठू बैग में रखकर दुकान पर ताला लगा रहा था। चाहत सोनी ने दुकान पर ताला लगाकर अपनी गाड़ी उठा ही रहा था कि तभी पीछे से मोटरसाईकिल सवार 3 बदमाश आये और उनमें से एक ने चाहत सोनी के पैर में गोली मार दी। वह बदमाशों को देखकर भागा, लेकिन गोली पैर के जांघ के हिस्से गोली लगने से वहीं गिर पड़ा। इसके बाद एक बदमाश ने उससे बैग छीना और 3 बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गये। रोड की दूसरी ओर खड़े पिता ने बेटे के पास पहुंचने का प्रयास। लेकिन जब तक वह पहुंच पाता बदमाश वहां से भाग चुके थे। घटना का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शहर में नाकेबंदी कर लुटेरेों की तलाश शुरू कर दी है। घटना का पता चलते ही आईजी ग्वालियर, डीआईजी अमित सांघी व एसपी राकेश कुमार तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गये।
रैकी कर लूट को दिया अंजाम
लूट करने के बाद जब सराफा व्यापारी के पड़ोस की दुकान लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये तो पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। बाइक सवार बदमाश आते और गोली मारकर बैग छीनते दिखाई दे रहे है। जिस प्रकार से बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था उससे साफ है कि बदमाश पूरी रैकी करके आये थे।
लूट करके डीडीनगर की ओर भागे बदमाश
बदमाशों को मालूम था कि सराफा व्यापारी रोज दुकान बन्द करन के बाद सोना और नगदी लेकर शताब्दीपुरम की ओर जाता है। यही वजह थी कि घात लगाकर बैठे बदमाश डीडीनगर पुलिस चौकी की ओर से आये और वारदात करके शहर की ओर भागे हैं जो रूट बदमाशों ने पकउ़ा है वह पलिस बदमाशों के मुरैना के होने का इशारा कर रहा है। बदमाशों ने वारदात में अपाचे बाइक का उपयोग किया है।
आईजी ने 10 हजार का घोषित किया
लूट के मामले में आईजी अरबिंद सक्सेना ने बताया है कि सराफा ब्यापारी से लूट के बाद आरोपियों पर 10 हजार रूपये का नाम घोषित किया है। कुछ क्लू हमें मिले है। जिसके आधार पर जल्द आरोपियों को पकड लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet kingbetting kingbetting giriş lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet