यातायात पुलिस ने शहर के चौराहों पर लैफ्ट टर्न फ्री रखने शहरवासियों से की अपील

ग्वालियरयातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा एएसपी (यातायात) श्रीमती हितिका वासल ने टीम के साथ शहर के प्रमुख चौराहों/तिराहों पर लैफ्ट टर्न फ्री रखने की समझाइष देने के उद्देष्य से यातायात पुलिस द्वारा स्कूली बच्चो की मदद से हजीरा चौराहे पर वाहन चालकों को लैफ्ट टर्न फ्री रखने की समझाइष दी। इस अभियान के दौरान डीएसपी यातायात नरेश बाबू अन्नोटिया, विक्रम सिंह कनपुरिया, निरीक्षक यातायात बैजनाथ प्रजापति, निरीक्षक कुलदीप राजपूत तथा टीआई दर्षन सिंह बिसारिया द्वारा भी वाहन चालकों से लेफ्ट टर्न फ्री रखने की अपील की गई।
आज एएसपी (यातायात) ग्वालियर एवं एडीएम इच्छित गड़पाले, एडिष्नल कमिष्नर नगर निगम अतेन्द्र सिंह, एसडीएम अनिल बनवारिया, केषवसिंह चौहान, सीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी बहोडापुर तथा यातायात पुलिस के अधिकारियों के द्वारा नगर निगम की टीम के साथ षिन्दे की छावनी पर लगने वाले हाथ ठेलोें को रामदास घाटी स्थित हॉकर्स जोन में षिफ्ट कराया गया। इसके साथ ही यातायात पुलिस के अधिकारियों द्वारा दाल बाजार क्षेत्र के व्यापारियों तथा व्यवसायियों को अपने लोडिंग वाहन नियत पार्किंग स्थलों पर पार्क करने की समझाईष देते हुये उनको पार्किंग स्थलों पर लगवाया। आज ग्वालियर शहर में चलाये गये अभियान के दौरान वाहन चालकों के खिलाफ नो-पार्किंग के तहत चालानी कार्यवाही की गई है। यातायात पुलिस द्वारा शहर में अवरूद्व हो रहे यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिये यह कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

