यही नहीं रुकेंगे सोने के रेट, बढ़कर 1 लाख पर पहुंचेगा
नई दिल्ली. सोने और चांदी की कीमत पिछले दिनों रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई थी। हालांकिया उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है। सोने की कीमत में यह तेजी दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों की तरफ से गोल्ड की खरीदारी बढने के बाद आई है। दुनियाभर के बढते तनाव और महंगाई के बीच गोल्ड की डिमांड बढ रही है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार साल 2023 में दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने 1037 टन सोना खरीदा है। इससे पहले साल 2022 में केंद्रीय बैंकों की तरफ से 1082 टन सोने की खरीद की गई थी। मौजूदा साल में ही केंद्रीय बैंकों ने जनवरी से लेकर मार्च तक 290 टन सोना खरीदा है।
इस कारण बढ रही सोने की डिमांड
सोने की लगातार डिमांड बढने की खबर के बीच असली सवाल ये है कि सोने की कीमत किस तेजी के साथ बढेगी। हर साल अक्षय तृतीय के मौके पर सोने की मांग बढ जाती है। इस दिन को सोने के गहने खरीदने के शुभ माना जाता है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटीज के हेड हरीश वी का मानना है कि लंबे समय में सोने की मजबूत वैश्विक कीमतें, देश और दुनिया में बढती मांग और कमजोर रुपया सोने की तेजी को बनाए रखने में मदद करेंगी। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल मार्केट में कमजोर अमेरिकी डॉलर, ब्याज दर में कटौती की उम्मीद बढती जियो-पॉलिटिकल टेंशन, ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक और केंद्रीय बैंकों की तरफ से सोना खरीदे जाने से इसकी कीमत में तेजी आ रही है।

