मोबाइल तो 4-4 चला रहे हैं उन्हें प्याज महंगी लग रही है-पन्नालाल शाक्य
गुना. विधायक ने लोगों द्वारा लगातार महंगाई को लेकर उठाये जा रहे सवालों को लेकर एक बात कहीे है। लोग चार-चार फोन चला रहे हैं। उन्हें केवल प्याज की महंगाई दिखाई दे रही है। प्याज तो आज महंगी है तो कल सस्ती हो जायेगी।
दरअसल, पिछले दिनों गुना नगरपालिका के वार्ड नम्बर 30 में उपचुनाव हुए थे। इस बीच विधायक पन्नालाल शाक्य भी प्रचार करने पहुंचे थें प्रचार के बीच गोविंद गार्डन के निवासियों न उन्हें यह आश्वासन दिया था कि वह केवल इसी आधार पर वोट देंगे। जब उनके वार्ड में सड़क बन जायेगी। विधायक ने उस समय नागरिकों को आश्वासन दिया था कि चुनाव के बाद वह सड़क बनवा देंगे। रविवार को नागरिकों ने गुना विधिायक को नागरिक अभिंनंदनर के लिये गोविंद गार्डन में बुलाया था। विधायक पन्नाला शाक्य इसी नागरिक अभिंनंदन में भाग लेने पहुंचे थे। यहां उन्होंने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा था कि किसान सम्मान निधि मिल रही है न, लाडली बहना मिल रही है न, आयुष्मान मिल रहा है न। मुफ्त में गेंहू चावल मिल रहे हैं तो भईया पैसा भी धीरे-धीरे आयेगा।
‘प्याज तो मौसमी सब्जी है, कम ज्यादा होती रहती है’
कुछ लोग एक शिगूफा छोड़ देते हैं कि अरे भाई साहब महंगाई बहुत है, महंगाई बहुत है। बहुत अच्छी बात है, महंगाई बहुत है। मोबाइल चल ही रहा है। हम चलाएं तो ठीक हो है, हमारी पत्नी भी चला रही। हमारा लड़का भी चला रहा, लड़की भी चला रही है। तो फिर कहां है महंगाई। तुम प्याज की महंगाई की कह रहे हो। प्याज तो मौसमी सब्जी है, कम ज्यादा होती रहती है। फिर कम हो जाएगी। पैदावार के ऊपर भी निर्भर करता है। बातचीत के दौरान विधायक ने कहा कि यहां कुछ लोगों ने बोला कि हमारा मतदाता सूची में नाम नहीं है। ये कितनी बड़ी अकर्मण्यता है कि हम सब चीज तो चाहते हैं, पर हमारा मतदाता सूची में नाम नहीं है। क्यों नाम नहीं है हमने मकान बना लिए, कनेक्शन ले लिए, बिजली के, नल के तमाम, पर हम मतदाता है या नहीं, ये हम भूल गए।

