एसएन मिश्रा या राजेश राजौरा में से बन सकते हैं मुख्य सचिव, DGP के लिये अजय शर्मा और अरविंद कुमार के नाम आगे
भोपाल. मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार 13 दिसम्बर को अपना एक साल पूर्ण करेगी। उससे पहले सरकार के प्रशासनिक चेहरे बदल जायेंगे। दाअसल, मौजूदा मुख्य सचिव वीरा राणा 30 सितम्बर तो डीजीपी सुधीर सक्सेना 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वीरा राणा को दूसरी बार एक्सटेंशन देने के लिये सरकार ने केन्द्र को कोई पत्र नहीं लिखा है। नये मुख्स सचिव और डीजीपी कौन होंगे इसके लिये कवायद शुरू हो गयी है।
मध्यप्रदेश का अगला मुख्च सचिव, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौर और एसएन मिश्रा में से कोई एक बनाया जायेगा। वहीं, डीजीपी के लिये भी 2 नाम दौड़ में शामिल है। इनमें से एक नाम ईओडब्ल्यू डीजी अजय शर्मा और दूसरा नाम होमगार्ड डीजी अरविंद कुमार का है।
नये मुख्य सचिव के लिये कौन सबसे प्रबल दावेदार है इसी तरह एमपी पुलिस के मुखिया यानी डीजीपी के लिये किसके नाम पर सहमति बनती दिखाई रही है और क्यों।

