मेला में महाआर्यमन सिंधिया ने गोल गप्पे का चखा स्वाद
ग्वालियर. सिंधिया राजघराने की युवा पीढ़ी के महाआर्यमन सिंधिया ने शुक्रवार की रात को ग्वालियर व्यापार मेला घूमने के लिये पहुंचे। मेला में उन्होंने गोल गप्पे खाये और पावभाजी के साथ ही चाट का स्वाद चखा। महाआर्यमन का मेला घूमने का वीडियो वायरल होते ही मेला में भीड़ एकत्रित हो गयी। मेला में महाआर्यमन के साथ में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ऊर्जामंत्री के बेटे सागर सिंह भी मेला साथ घूमे हैं।
ग्वालियर व्यापार मेला घूमते समय महाआर्यमन सिंधिया ने व्यापारियों से बात कर जाना है कि मेला कैसा चल रहा हे। महाआर्यमन अपने दादा (स्वर्गीय माधवराव सिंधिया) पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह ही मेला पहुंचे हैं। सिंधिया घराने की खासियत यह है िकवह अचानक मेला देखने पहुंचे है। इससे व्यापारियों में भी उत्साह का संचार होता है।
इस दौरान वे सिंधिया परिवार के समर्थक अनिल पुनियानी के मद्रास कैफे पर पहुंचे। वहां प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट के साथ उन्होंने पाव-भाजी और गोलगप्पे खाए। उन्होंने महेंद्र भदकारिया के साथ झूला सेक्टर में लगे राइड्स भी देखे। सैलानियों से बातचीत भी की। मेले में जैसे ही महानआर्यमन सिंधिया के आने की खबर फैली सैलानियों की भीड़ उनके आसपास इकट्ठी होने लगी। अनेक स्थानों पर रास्ता भी अवरुद्ध हो गया। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद की गई। पिछले माह ग्वालियर व्यापार मेले का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया था। उसके बाद वे सांसद विवेक शेजवलकर के साथ मेले का भ्रमण करने निकले थे। सिंधिया का एक ठेले पर गराडू तलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

