Uncategorized

मेरी शपथ से पहले इजरायली बंधकों को रिहा करें अन्य मिडिल ईस्ट में तबाही ला दूंगा-राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

नई दिल्ली. अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को संबोधित करते हुए कहा है कि यदि गाजा पट्टी में बंधक बनाये गये लोगों को उनके 20 जनवरी के शपथग्रहण के पूर्व मुक्त नहीं किया गया तो मध्यपूर्व में तबाही मच जायेगी। इजरायली आंकड़ों के मुताबिक पिछले वर्ष इजरायल पर हुए हमले के दौरान हमास आतंकियों ने 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। जिसमें इजरायल-अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे। अब भी गाजा में 101 विदेशी और इजरायली बंधकों में से लगभग आधे के जीवित होने का अनुमान है।
ट्रम्प ने दी चेतावनी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने बयान में कहा है कि यदि बंधकों को 20 जनवरी 2025 तक मुक्त नहीं किया जाता है तो मध्यपूर्व में तबाही मच जायेगी। उन लोगों पर सख्त एक्शन लिया जायेगा जो मानवता के खिलाफ यह अत्याचार कर रहे है। उन्होंने कहा है कि जिन लोगों ने यह किया है कि उन्हें अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी सजा दी जायेगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अगर सही समय पर एक्शन नहीं लिया गया तो अमेरिका ऐसी सजा देगा जो आज तक किसी नहीं मिली होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *