मुरैना में वन विभाग की टीम पर माफिया ने की फायरिंग, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ा ले गए
मुरैना. वन विभाग की टीम लगातार रेत व पत्थर का अवैध कारोबार करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। उधर माफिया भी टीम पर दुस्साहिक तरीके से फायरिंग कर रहा है। बुधवार शाम वन विभाग की एसडीओ श्रद्धा पांढरे ने टीम के साथ विसंगपुरा गांव में एक रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। जब टीम इस जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को ले जा रही थी इसी बीच माफिया के लोग 4 से 5 की संख्या में आए और वन विभाग की टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
जान बचाने के लिए टीम ने जिस ट्रैक्टर चालक को पकड़ा था उसे आगे किया। बताया जाता है कि माफिया इस दौरान वन विभाग के एक गार्ड को भी पकड़कर ले गए लेकिन टीम ने उसे मुक्त करा लिया। इस बीच माफिया इस जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को भगा ले गए। स्टेशन रोड थाना पुलिस इस मामले में एसडीओ पांद्रे की शिकायत पर कार्रवाई कर रही है।
एसडीओ श्रद्धा पांढरे अपनी टीम को साथ लेकर विसंगपुरा गांव पहुंची। इसी बीच एक चंबल रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली टीम ने पकड़ी। चालक को भी पकड़ लिया इसी बीच इस ट्रैक्टर के साथ चलने वाले 4 से 5 की संख्या में लोग हाथों में बंदूक लेकर आए और उन्होंने वन विभाग की टीम पर सीधे फायर करना शुरू कर दिया। इस बीच टीम को जान बचाने के लिए इधर उधर भागना पड़ा, वहीं पकड़े गए ट्रैक्टर चालक को आगे कर दिया।
वहीं माफिया के हत्थे एक वन विभाग का गार्ड वीरेंद्र को भी माफिया ने पकड़कर अपने साथ ले जाने लगे लेकिन वन विभाग की टीम ने मुक्त करा लिया। इसी बीच माफिया फायरिंग करते हुए रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ा ले गया। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रेशर उठाकर इस रेत को भी खाली कर दिया। इस दौरान टीम ने इस ट्रैक्टर के चालक को नहीं छोड़ा जिसे पकड़कर स्टेशन रोड थाने लेकर पहुंचे जहां पूछताछ के आधार पर माफिया की पहचान करने में जुटी थी। पकड़ा गया ट्रैक्टर का चालक कल्ली गुर्जर निवासी रिठौरा बताया जा रहा था।

