Latestराज्यराष्ट्रीय

मुरैना में बड़ा रेल हादसा टला, शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आया ऊंट, 2 घंटे थमी रही ट्रेन

मुरैना. शनिवार सुबह दिल्ली से हबीबगंज जा रही शताब्दी एक्सप्रेस मुरैना से 10 किमी दूर हेतमपुर स्टेशन के पास हादसे का शिकार होने से बच गई। शताब्दी के इंजन सामने अचानक ऊंट आ गया। इंजन की टक्कर से ऊंट कट गया और इंजन में फंस गया। इसके बाद ट्रेन को रोक लिया गया। बताया जाता है कि ट्रेन के इंजन को बदला। इस वजह से शताब्दी एक्सप्रेस को चलने में देरी हुई है।

घटनाक्रम के मुताबिक शनिवार सुबह हेतमपुर स्टेशन के पास से करीब पौने नो बजे शताब्दी एकसप्रेस गुजर रही थी। तभी स्टेशन के पास ही ट्रेक पर एक ऊंट आ गया। हालांकि शताब्दी एक्सप्रेस के पायलट ने ट्रेन को नियंत्रित किया और होर्न बजाकर ऊंट काे हटाने का प्रयास किया। लेकिन ऊंट ट्रेक से नहीं हटा। ऐसे में ट्रेन का इंजन ऊंट से टकरा गया। इंजन की चपेट में आने से ऊंट ट्रेक पर गिर गया और कट गया। ऊंट के अवशेष शताब्दी के इंजन में फंस गए। जिससे इंजन खराब हो गया। जिससे ट्रेन को रोकना पड़ा। इस दौरान रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने ऊंट के शव को इंजन के अंदर से निकाला लेकिन बताया जाता है कि इंजन में भी तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से ग्वालियर से नया इंजन हेतमपुर भेजा गया है। जिससे शताब्दी को आगे लेजाया जा सके।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş