मुरैना में दो मिलावटखोरों पर रासुका
मुरैना. मिलावटखोरों के खिलाफ रासुका(राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई की गई है। पकड़े गए दोनों युवक मसालों व दूध में मिलावट कर उसमें बेचते पकड़े गए थे। बाद में इनके खिलाफ कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया गया था। जिला प्रशासन द्वारा उन पर रासुका के तहत कार्रवाई के आदेश दिए गए जिस पर अमल करते हुए उन्हें गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है। 5 फरवरी 2022 को शहर की कंसाना गली में योगेन्द्र यादव, निवासी मुड़िया खेड़ा की दूध डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा छापा मारा गया था। यहां से काफी मात्रा में मिलावटी सामान जब्त किया गया था। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस की मौजूदगी में सेम्पल भरकर जांच के लिए भेजे गए थे, साथ ही धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज कराया गया था। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने कलेक्टर को प्रतिवेदन दिया था जिस पर अमल करते हुए कलेक्टर ने रासुका के तहत योगेन्द्र यादव के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की थी।
मसालों में मिलाए हानिकारक रंग
एक अन्य मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सब्जी मंडी वाले नाला नंबर-2 की रोड पर मौजूद मां कैला देवी मसाला पिसाई केन्द्र छापा मारा था। छापे के दौरान पिसाई केन्द्र संचालक द्ारा मसालों में हानिकारक रंग मिलाना पाया गया था। मौके पर अधिकारियों ने धनियां पाउडर में मिलाने वाले घातक केमीकल व मिर्च मसाले में केमिकल पाया था। इस रंग का उपयोग मसालों में उनके वास्तविक रंग को दिखाने के लिए किया जाता था। इसमें राधेश्याम बंसल के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया था। उसके बाद उस पर रासुका के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

