Latestराज्यराष्ट्रीय

महाराज बाड़ा को स्मार्ट बनाने के सिर्फ सपने दिखाए, न हेरिटेज होटल बना और न क्राफ्ट मार्केट

ग्वालियर. देश की 100 स्मार्ट सिटी में शामिल ग्वालियर के रहवासियों को अफसरों ने महाराज बाड़ा स्थित गोरखी परिसर में क्राफ्ट मार्केट, महारानी स्कूल में हेरिटेज होटल, दो किलोमीटर का हेरिटेज ट्रेल नेटवर्क और शासकीय प्रेस में मार्केट बनाने का सपना दिखाया था। अब यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में पहुंच चुके हैं। इसके अलावा भी ऐसे कुछ प्रोजेक्ट हैं, जो अफसर भूल चुके हैं। अब ग्वालियर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने 45.47 करोड़ रुपए नगर निगम की पांच सड़कों को बनाने के लिए दे दिए हैं। पिछले दिनों नगरीय आवास एवं विकास विभाग की हाई लेवल कमेटी ने आईएसबीटी, दो चौपाटी, स्मार्ट स्कूल आदि काम करने की स्वीकृति दी है। नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल का कहना है कि मैं मामला दिखवाता हूं।

गोरखी कॉम्पलेक्स: यहां पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप से क्राफ्ट मार्केट बनाने के लिए जितनी जल्दी ओल्ड कलेक्ट्रेट को खाली कराया, उतनी जल्दी काम नहीं किया।

हेरिटेज ट्रेल नेटवर्क: बाड़े से सराफा होते हुए पाटनकर बाजार और फिर दौलतगंज से बाड़े तक हेरिटेज ट्रेल नेटवर्क का प्रोजेक्ट बना था, लेकिन अमल नहीं हुआ।

महारानी स्कूल: गजराराजा स्कूल कैंपस में बनी महारानी स्कूल की इमारत को हेरिटेज होटल बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन जो कागजों में दबकर रह गया।

शासकीय प्रेस: सिंधिया स्टेट के समय की इमारत में शासकीय प्रेस संचालित थी। इसे भी स्मार्ट सिटी ने प्रोजेक्ट के नाम पर खाली करा दिया। यहां भी कोई काम नहीं हुआ। इधर के लिए मार्केट प्रस्तावित की गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *