मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मुख्य सचिव से कहा ग्वालियर कमिश्नर छुट्टी कर दो
ग्वालियर. वेतन नहीं मिलने के कारण हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारियों द्वारा सड़कों पर कचरा फेंके जाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने नाराजगी व्यक्त की है कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर संदीप माकिन से सवाल-जबाव किए।
वेतन देने में इतना विलंब क्यों हुआ-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
मुख्यमंत्री ने पूछा कि वेतन देने में इतना विलंब क्यों हुआ? आप कमिश्नर है, शहर में स्वच्छता कायम रखना आपकी जिम्मेदारी है लेकिन आपके सामने सड़कों को कचरा फेंका जा रहा है यह सहन करने लायक नहीं है। मुख्यमंत्री आगे बोले- अब बहुत हो गया, सीएम ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस से कहा- इनकी छुट्टी कर दो। सीएम ने सभी नगर निगमो के कमिश्नरों से कहा है कि यह सुनिश्चित कर लें कि कर्मचारियों को समय पर वेतन मिला चाहिए।
क्या है पूरा मामला
दरअसल यह मामला वेतन नहीं मिलने के कारण ग्वालियर में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है रविवार को उन्होंने कचरा सड़कों पर फैंक कर अपना विरोध दर्ज कराया इसको लेकर रविवार को सीएम कार्यालय से कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि कर्मचारियों को वेतन कराए ताकि सफाई व्यवस्था बहाल हो सके, बावजूद इसके कर्मचारी काम पर नहीं लोटे। इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नाराजगी व्यक्त की है।

