मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ पर मत्था टेककर गुरु हरगोबिंद साहिब को किया नमन
दाता बंदी छोड़ के 400 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है शताब्दी समारोह
ग्वालियर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर के ऐतिहासिक किले पर स्थित गुरूद्वारा दाताबंदी छोड़ पहुँचकर मत्था टेका और गुरू हरगोबिंद साहिब को नमन किया। दाताबंदी छोड़ के 400 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यहाँ पर शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। इस महोत्सव में देश-विदेश से सिक्ख श्रृद्धालु गुरुद्वारा दाताबंदी छोड़ में अरदास करने आए हैं। भारतीय संस्कृति के रक्षक और महान परोपकारी सिक्खों के छठवें गुरू हरगोबिंद सिंह साहिब को दाताबंदी छोड़ के रूप में याद किया जाता है।
मुख्यमंत्री का राजकीय विमान से अपरान्ह में राजमाता विजयाराजे सिंधिया महाराजपुरा आगमन हुआ। मुख्यमंत्री यहाँ से सड़क मार्ग द्वारा सीधे ग्वालियर किले पर पहुँचे और गुरुद्वारा दाताबंदी छोड़ पहुँचकर शताब्दी समारोह में शामिल हुए। गुरूद्वारा दाताबंदी छोड़ पर मत्था टेकने के बाद मुख्यमंत्री सायंकाल महाराजपुरा विमानतल पहुँचकर विमान द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान किया।

