मार्गों पमुख्य र यातायात को अवरूद्ध कर रहे अस्थाई अतिक्रमण हटाया
ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर द्वारा सुगम यातायात के लिये शहर की प्रमुख सड़को एवं बाजारों से अतिक्रमण हटाने के कार्यवाही निरंतर की जा रही है। जिसके तहत आज सोमवार को थाटीपुर क्षेत्र में कार्यवाही की गई।
मदाखलत अधिकारी ने बताया की नगर निगम आयुक्त निगम अमले द्वारा लगातार स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही है। जिसके क्रम में आज सुभाष मार्केट, नजरबाग मार्केट, स्टेट बैन्क ऑफ इन्डिया बाडा, टोपी बाजार,गोरखी स्काउट एवं महाराज बाडा, गस्त का ताजिया क्षेत्रान्तर्गत आने वाले मुख्य मार्गो एवं विभिन्न स्थानों पर ’खड़े यातायात में बाधक हाथ ठेलो, फुटपाथी दुकानों एवं अन्य अस्थाई अतिक्रमण को मदाखलत दल (दक्षिण) द्वारा हटवाया गया। इसके साथ ही यातायात को अवरूद्ध कर रहे दो पहिया और चार पहिया वाहनों को ट्रेफिक पुलिस द्वारा हट्वाया गया। साथ ही जब्त किए पेटियों, प्लाई बोर्ड एवं सामान को मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड स्थित कार्यालय पर भिजवाया गया। उक्त कार्यवाही में ट्रैफिक थाना प्रभारी मदाखलत निरीक्षक सहित दल (दक्षिण) एवं दल (ग्रामीण) एवं ट्रेफिक पुलिस स्टाफ मौजूद रहा, साथ ही जब्त किए हाथ ठेले व सामान को मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड स्थित कार्यालय पर भिजवाया गया।

