मुंबई में इस बार भी नहीं होगा दही हांडी उत्सव, भाजपा नेता ने सरकार फैसला मानने से किया इंकार
मुंबई. महाराष्ट्र के मुंबई में इस वर्ष भी दही हांडी उत्सव नहीं होगा। कोरोना के खतरे को देखते हुए सीएम उद्धव ठाकरे ने दही हांडी के आयोजन को मंजूरी नहीं दी है। हालांकि, भाजपा नेता रामकदम का दावा है कि वह हर हाल में दही हांडी उत्सव का आयोजन करेंगे।
उद्धव ठाकरे ने की समिति के साथ चर्चा
हर वर्ष जन्माष्टमी के मौके पर गोविंदा आला रे के जयघोष के साथ सड़कों पर माखन चोर की टोलियां निकल पड़ती है। फिल्मी सितारों की मौजदूगी में बड़े स्तर पर मुंबई में दही हांडी उत्सव का आयोजन किया जाता है। लेकिन कोरोना की वजह से पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी दही हांडी उत्सव का आयोजन नहीं होने जन्माष्टमी का त्यौहार फीका ही रहेगा। सीएम उद्धव ठाकरे ने गोविंदा मण्डलों और दही हांडी उत्सव आयोजन समिति के साथ आज वर्चुअल बैठक केबाद दही हांडी उत्सव के आयोजन को मंजूरी नहीं दी है।

