Uncategorized

मालनपुर स्थित बिस्किट में लगी आग से भारी नुकसान की संभावना

भिण्ड. मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित विक्रम फूड प्रायवेट लिमिटेड की प्रिया गोल्ड बिस्कुट फैक्ट्री में रविवार की सुबह भीषण आग लग गयी। आग सुबह लगभग 7 बजे लगी, जिससे फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गयी। दमकल की 4 गाडि़यां आग बुझाने में जुटी है।
फैक्ट्री में अचानक आग लगने की वजहों की जांच प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में लगी है। मालनपुर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आग से भारी नुकसान की संभावना
फैक्ट्री में आग लगने के चलते भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है। आग तेजी से फैलने की वजह बिस्किट निर्माण की कई मशीनें और स्टॉक जलकर राख हो सकता है। फिलहाल आग पर काबू पाने के लिये दमकल की टीमें लगातार प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *