माकपा का जिला सम्मेलन सम्पन्न, रामविलास गोस्वामी जिला सचिव निर्वाचित
ग्वालियर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का दो दिवसीय 16 वाँ जिला सम्मेलन आज सम्पन्न हो गया, सम्मेलन में समापन भाषण देते हुए पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने कहा कि ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई की शहादत का शहर है। औऱ ग्वालियर में हमारी पार्टी के संघर्षों का भी यहाँ लंबा इतिहास रहा है। ग्वालियर के ट्रेड यूनियन आंदोलन का भी शानदार इतिहास रहा है।
कम्युनिस्ट सदैव ही जनता की लड़ाईयों में अगली कतार में रहे है। ये शहादत की परम्परा हमे आगे बढ़ानी होगी, तभी हम जनता के लाडले बन सकते है। तभी जनता हमे अपना राजनीतिक भविष्य हमे सौप सकती है।
पार्टी सम्मेलन में रखी रिपोर्ट पर 33 प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किये
इसके बात सर्वसम्मति से 17 सदस्यीय जिला समिति का निर्वाचन हुआ, जिसमे रामविलास गोस्वामी, अखिलेश यादव, श्याम यादव, आकांक्षा धाकड़, एम के जायसवाल, जितेंद्र आर्य, कमल सिंह, रामकिशन सिंह, कुशवाह, रामबाबू जाटव, प्रीती सिंह, श्रीकृष्ण बघेल, कमलेश शर्मा, रीना शाक्य, भगवान दास सैनी, मो. यूसफ़ अब्बास, मुलचरन पाल, एवम एक पद रिक्त रखा गया है, इसके अलावा शेख गनी एवम बीपी गणक को विशेष आमंत्रित सदस्य निर्वाचित किये गए है।
रामविलास गोस्वामी को नया जिला सचिव चुना गया
सम्मेलन में पुलिस दमन के खिलाफ प्रस्ताव भी पारित किया गया, सम्मेलन में आगामी 16, 17 एवम 18 जनवरी को होने वाले राज्य सम्मेलन में के लिए भी 24 सदस्यीय प्रतिनिधियों एवम 5 वैकल्पिक प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया सम्मेलन में कुल 122 चुने हुए प्रतिनिधियों ने सम्मेलन हिस्सेदारी की, सम्मेलन में साथियो द्वारा जनगीत भी प्रस्तुत भी किये गए जोश एवम उत्साह के साथ बड़ी पार्टी के निर्माण के संकल्प के साथ सम्मेलन का समापन अध्यक्ष मंडल की औऱ से पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह द्वारा किया गया।

