Latestराज्यराष्ट्रीय

महाशिवरात्रि पर शहर हुआ शिवमय, सिद्धेश्वर हनुमानजी मंदिर में रूद्रभिषेक होगा, सड़कों पर लगे बैरीकेड्स, रात 12 बजे से ही डायवर्ट हो जाएगा ट्रैफिक

ग्वालियर. ग्वालियर में महाशिवरात्रि पावन पर्व पर श्री सिद्धेश्वर हनुमानजी मंदिर में रूद्रभिषेक प्रातः 5 से 7 बजे तक होगा। वहीं इसके बाद प्रसादी वितरित की जाएगी। सभी भक्तजन सपरिवार आमन्त्रित है।

पूरा शहर शिवमय हो गया है। करीब 1 हजार से ज्यादा पुलिस जवान व अफसर शहर में सुरक्षा की कमान संभालेंगे। शहर के प्रमुख शिवालयों के पास ट्रैफिक प्लान भी तैयार है। जैसे अचलेश्वर रोड नो व्हीकल जोन रहेगी। रात 12 बजे से ही अचलेश्वर पर शिवभक्तों की लाइन लगना शुरू हो जाती हैं। ऐसे उस मार्ग पर आने वाले ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्ग से निकाला जाएगा। इसी तरह गुप्तेश्वर मंदिर के रास्ते पर हैवी ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। कोटेश्वर मंदिर रोड पर भी ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

फूलों व रंगीन लाइट्स से सजा मंदिर
महाशिवरात्रि के लिए अचलेश्वर महादेव मंदिर को फूलों व रंगीन लाइट्स से सजाया गया है। यहां रात 12 बजे से शिवभक्तों के लिए पट खोल दिए जाएंगे। महाशिवरात्रि पर 100 क्विंटल आलू, 50 क्विंटल साबूदाना, 10 क्विंटल फ्रूट चाट से अचलनाथ का छप्पन भोग लगेगा। भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए गंगाज़ी से कांवर भरकर लाना शुरू हो गए हैं। ज्योतिषाचार्य पं. विजय भूषण वेदार्थी ने बताया कि फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी महाशिवरात्रि भगवान शंकर का अत्यंत महत्वपूर्ण व्रत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet