LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में वर्षा का कहर, अस्पताल में भर्ती 11 मरीजों की मौत

मुंबई. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी वर्षा से आई बाढ़ कहर ढ़ा रही है। अब यहां अस्पताल में भर्ती 11 मरीजों के मरने की बात सामने आ रही है।
अस्पताल में 21 मरीज भर्ती
जानकारी के अनुसार रायगढ़ के चिपलुण अस्पताल में कुल 21 मरीज भर्ती थे। इनमें से कई वेंटिलेटर पर थे। भारी वर्षा औरा बाढ़ की वजह से पूरे इलाके में कई-कई फीट पानी भर गया। जिससे अस्पताल का संपर्क बाहर की दुनिया से कट गया हैं।
ऐसा बताया जा रहा है कि इलाके के चीफ मेडीकल ऑफिसर का अंतिम बार अस्पताल प्रबंधन से गुरूवार की शाम 3.30 बजे संपर्क हुआ था। वर्षा का दौर कम होने पर अब इलाके में पानी का लेवल धीरे-धीरे कम हो रहा है। जिसके बाद लोग अपने घर दुकानों को साफ करने में जुट गये हैं।
11 मरीजों की मौत
इसी बीच सामने आयी है कि चिपलुण अस्पताल में भर्ती 21 में से 11 मरीजों की मौत हो गयी है। जिसके बाद से जिला प्रशासन में हड़कम्प मचा है। जिला प्रशासन के अधिकारी अस्पताल में भर्ती बाकी मरीजों को बचाने की योजना बनाने में जुटे हैं। अस्पताल प्रशासन से संपर्क कर हालात र्की िडटेल मांगी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *