Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

महाराज बाड़े सहित गोरखी अंडरग्राउण्ड पार्किंग, स्मार्टरोड बनाने से पूर्व जीपीआर रडार सर्वे करके बनाया प्लान-जयति सिंह

ग्वालियर स्मार्ट सिटी योजना के तहत ग्वालियर शहर में बनायी जा रही 15.62 किमी लम्बी स्मार्ट सडक को लेकर आज सोमवार को स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह व संबंधित अधिकारियो नें निमार्ण स्थल का दौरा किया। निरिक्षण के दौरान इस प्रोजेक्ट से संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

स्मार्ट रोड सहित अंडरग्राउंड पार्किंग
ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह नें स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित की जा रही महत्वपूर्ण परियोजना स्मार्ट रोड सहित अंडरग्राउंड पार्किंग को लेकर आज महाराज बाडा और गोरखी परिसर का निरिक्षण किया। श्रीमती सिंह ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया कि गोरखी परिसर में बनायी जाने वाली अंडरग्राउंड पार्किंग के निर्माण से पहले इस क्षेत्र का जीपीआर रेडार;ग्राउंड पेनिट्रेयशन रेडार सर्वे, सर्वे कर विस्तृत प्लान बनाये ताकि भूमिगत पार्किंग के निर्माण का कार्य सुगमता पूर्वक हो सके। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट रोड बनाने के लिये अधिकृत कंपनी नें स्मार्ट रोड से संबंधित सर्वे औऱ अन्य जानकारी के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की और साथ ही उनके द्वारा पूर्व में बिछाई गई लाइनो की ड्राँइंग भी साझा कि गई जिससे स्मार्ट रोड के निर्माण में उसके अनुरुप अगामी विकास किया जा सके।

ट्रैफिक डायवर्ट करने को लेकर पूरा प्लान तैयार
श्रीमती सिंह नें संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया कि महाराज बाडा पर विकास कार्य के दौरान ट्रैफिक डायवर्ट करने को लेकर पूरा प्लान तैयार करे, ताकि विकास कार्यो के दौरान आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे। वही बाडे के गोरखी परिसर स्थित 33 केवी विधुत सबस्टेशन को अन्य जगह पर शिफ्त करने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होने गोरखी परिसर से पिछाडी ड्योढी होते हुये गजराराजा स्कूल से होकर सर्राफा मार्केट तक के मार्ग का निरीक्षण किया उन्होने अधिकारियो को निर्देशित किया किया कि इस क्षेत्र में सबस्टेशनो को शिफ्ट करने का प्रस्ताव तैयार करे। साथ ही रेडार सर्वे कर उसके आधार पर निमार्ण का डाँइंग तैयार करे। श्रीमती सिंह नें बाडा स्थित डिजीटल म्यूजियम के अंतर्गत बनाये जा रहे तारामंडल का भी निरीक्षण कर वहाँ पर चल रहे कार्यो का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम उपायुक्त शिशिर श्रीवास्तव, स्मार्ट सिटी के कार्यपालन यंत्री अंकित शर्मा, सहित संबंधित एजेंसी के अधिकारी कर्मचारी विशेष रुप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet jojobet jojobet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet holiganbet grandpashabet betnano meritbet mariobet markajjbet