मप्र में हनी ट्रैप मामले में देर शाम दो आरोपी रिहा, श्वेता विजय को नहीं मिली जमानत
भोपाल. मध्य प्रदेश हनी ट्रैप मामले में जेल में दो साल से बंद आरोपी श्वेता स्वप्निल जैन और मोनिका को बुधवार देर शाम सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। मामले में आरोपी मोनिका को पहले ही उज्जैन जेल शिफ्ट किया जा चुका था यहां से उसे जमानत मिल गई है। मोनिका को लेकर उसके परिवार वाले भी उज्जैन जेल पहुंचे थे। अन्य आरोपी श्वेता विजय जैन की हनीट्रैप मामले में जमानत हो चुकी है लेकिन फिलहाल वह जेल से बाहर नहीं आ पाएगी क्योंकि उसके खिलाफ भोपाल में मानव तस्करी में केस दर्ज है इस कारण उसे रिहाई नहीं दी गई है।
यह है मामला
सितंबर 2019 में नगर निगम के तत्कालीन सिटी इंजीनियर हरभजन सिंह ने पलासिया थाने पर शिकायत की थी कि कुछ महिलाएं उन्हें अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल कर तीन करोड़ रुपए मांग रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया था इसके बाद से आरोपी जेल में है। इस हनीट्रैप कांड से सियासी भूचाल आ गया था। जांच में कई आईएएस और राजनेताओं के नाम सामने आए थे।

