Latestराज्य

मप्र में 24 घंटे में कोरोना के 27 पॉजिटिव मिले, सबसे ज्यादा इंदौर में 9, भोपाल में 8 मरीज

भोपाल. मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 27 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा इंदौर में 9, भोपाल में 8, नरसिंहपुर में 5, धार-छिंदवाड़ा में 2-2 और सिंगरौली में 1 केस सामने आया है। इससे पहले 23 सितंबर को प्रदेश में 36 केस आए थे। एक महीने बाद इतनी संख्या में मरीज मिलने से सरकार अलर्ट हो गई है। प्रदेश में पिछले 7 दिनों में 11 जिलों में 84 नए पॉजिटिव मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा भोपाल में 25, इंदौर में 20, धार में 13, नरसिंहपुर में 7, होशंगाबाद में 6, सागर में 5, जबलपुर और छिंदवाड़ा में 2-2 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा सिंगरौली, नीमच, रतलाम, राजगढ़ में 1-1 मामले आए हैं।

इन मरीजों में अधिकतर मरीज ट्रैवल हिस्ट्री वाले हैं। यही कारण है कि छोटे जिले संक्रमण की जद में आ रहे हैं। इंदौर में दो दिन पहले कोरोना के नए वैरिएंट ए वाए-4 की पुष्टि हुई थी। दरअसल, विशेषज्ञ ने ए वाए-4 वैरिएंट को डेल्टा संक्रामक बताया है और ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इंदौर में एक्टिव मरीजों की संख्या 20
इंदौर में 24 घंटे में कोरोना के 9 नए केस मिले हैं। इसी के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। माना जा रहा है कि सभी नए मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री हो सकती है। हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम मरीजों को कोविड केयर सेंटर में एडमिट कराने की तैयारी में है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *