भारतीय वायुसेना के 89वें स्थापना दिवस पर वायुवीरों ने दिखाया पराक्रम, हिंडन एयरबेस फायटर प्लेन भरी उड़ान
नई दिल्ली. भारतीय वायुसेना अपना 89वां स्थापना दिवस मना रही है पूरे देश में एयरफोर्स डे का जश्न है यूपी के गाजियाबाद के हिण्डन एयरबेस पर लड़ाकू विमान उड़ रहे हैं। पूरी दुनिया भारत की ताकत देख रही है। आकाश से रफाल, तेजस और सुखोई की दहाड़ सुनकर दुश्मन देश बेचैन हो रहे हैं। भारत -पाकिस्तान युद्ध के 50 वर्ष पूरे होने पर भारतीय वायुसेना इस वर्ष को विजय वर्ष के तौर पर मना रही है।

प्रधानमंत्री ने दी एयरफोर्स डे पर दी बधाई
पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारतीय वायुसेना के 89 वें स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि हमारे वायुवीरों और उनके परिजनों को एयरफोर्स डे की शुभकामनायें। भारतीय वायुसेना साहस, परिश्रम और प्रोफेश्नरलिज्म का पर्याय है। उन्होंने चुनौतियों के समय में देश की रक्षा करने और अपनी मानवीय भावना के माध्यम से स्वयं को प्रतिष्ठित किया है।
![]()

