भारतीय पुलिस सेवा के दिवंगत अधिकारियों को अधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
भोपाल, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी एवं पुलिस मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भारतीय पुलिस सेवा के दिवंगत सेवानिवृत अधिकारियों को सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी, एडीजी इओडब्ल्यू एसएम अफजल तथा 1966 बैच के पूर्व सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक(जेल) एसपी डंगवाल का बीते दिनों निधन हो गया था।
शुक्रवार को अपरान्ह में पुलिस ऑफीसर मैस में आयोजित हुई शोक सभा में पुलिस महानिदेशक तथा विशेष पुलिस महानिदेशक विजय यादव सहित सभी अधिकारियों ने दिवंगत अधिकारियों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं 2 मिनिट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा में सेवानिवृत्त डीजीपी सुरेन्द्र सिंह, निदेशक ईओडब्ल्यू राजीव टंडन, विशेष पुलिस महानिदेशक श्रीमती अरूणा मोहन राव, विजय यादव, पवन जैन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कल्याण विजय कटारिया, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण श्रीमती अनुराधा शंकर सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अपराध अनुसंधान विभाग कैलाश मकवाना, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन अन्वेष मंगलम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स एसडब्ल्यू नकवी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अजाक श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्ताव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेश चयन-भर्ती संजीव शमी, शमी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रबंध डी.श्रीनिवास राव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता आदर्श कटियार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक योजना अनिल कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दूरसंचार एसके झा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीटीआरआई डीसी सागर, पुलिस महानिरीक्षक, उपपुलिस महानिरीक्षक एवं सेनानी भी शामिल हुए।

