किसान भाईयों बिलकुल मत घबराना, किसानों के अकांउट में 1600 करोड़ जमा किये-शिवराज सिंह चौहान
रायसेन. मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रायसेन में एक कार्यक्रम के दौरान के मप्र के किसानों के अकाउंट में 1600 करोड़ रूपये एक क्लिक से ट्रांसफर किये सरकार के इस कदम से मप्र के लगभग 35.50 लाख किसानों को फायदा मिलेगा। आपको बता दें कि वर्षा की वजह से मप्र में सोयाबीन की फसल बर्बाद हुई है। जिसके चलते किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा हे। जिसके बाद सरकार ने किसानों को राहत देने के लिये उनके अकांउंट हमें पैसे ट्रांसफर कर दिये गये हैं।
किसानों पर क्या बोले सीएम शिवराज
किसान कल्याण कार्यक्रम के बीच शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस घडि़याली आंसू बहा रही है। पहले किसानों को औने-पौने दाम पर फसल बेचनी पीड़ती थी। लेकिन अब कृषि सुधार कानूनों से किसानों को लाभ होगा। किसान घर बैठे अपनी फसल बेच सकेंगे।
किसानों चिंता नहीं करना नसीहत दी शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि मप्र के किसानों को शिवराज सरकार ने मार्च से दिसम्बर तक 82,422 करोड़ रूपये का लाभ विभिन्न योजनाओं के तहत दिया है। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि धान की चिंता मत करना, लाल हो या पील, सब खरीद लूंगा, चिंता मत करना।

