LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भारत माता की जय के नारों के साथ तिरंगा मार्च निकालकर लिया राष्ट्र रक्षा का संकल्प

ग्वालियर । आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में आयोजित किए जा रहे घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं नगर निगम ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में आज प्रातः 8 बजे बाल भवन से तिरंगा मार्च का आयोजन किया गया। तिरंगा मार्च में प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमनसिंह तोमर, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, महापौर डॉ श्रीमती शोभा सिकरवार, विधायक सतीश सिंह सिकरवार, सभापति मनोज सिंह तोमर, मुंबई से दिल्ली तक स्वयं कार चलाकर तिरंगा मार्च निकालने वाली सुश्री बीना शाह, नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल, सीईओ जिला पंचायत आशीष तिवारी अपर आयुक्त नगर निगम अत्येंद्र सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, स्कूली छात्र छात्राओं एवं सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई को नमन कर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया।
तिरंगा मार्च बाल भवन से प्रारंभ होकर भारत माता की जयकारों के साथ प्रमुख मार्गो से होते हुए फूलबाग स्थित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल पर पहुंचा और जहां पर सभी ने वीरांगना को नमन कर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए घर घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। सांसद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश निरंतर प्रगति कर रहा है तथा दुनिया भर में हमारे तिरंगे का मान बढ़ा है इसलिए हम सभी को गर्व से अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराना चाहिए।
इस अवसर पर महापौर डॉ श्रीमती शोभा सिंह सिकरवार ने कहा कि यह बहुत ही गौरव का अवसर है, हमारा ग्वालियर भी देश के अन्य विकसित शहरों की तरह साफ सुथरा एवं विकसित हो इसके लिए हम सब मिलकर निरंतर प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सभापति मनोज सिंह तोमर ने सभी शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें अपने देश के गौरव राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे पर अभिमान होना चाहिए और सभी गर्व से अपने अपने घरों पर तिरंगा फहरायें । इस अवसर पर श्रीमती अंकिता अनूप कैलासिया ने स्वच्छता गीत गाकर सबको स्वच्छता का संकल्प दिलाया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet tambet grandpashabet betbey gameofbet betgit 1win betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş