Newsराजनीतिराज्य

बोरवेल में 43 फीट नीचे फंसे लोकेश की मौत

विदिशा. मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के खेरखेड़ी पठार गांव में 60 फीट के गहरे बोरवेल में गिरे 7 वर्षीय लोकेश अहिरवार की मौत हो गयी है। उसे 24 घंटे के बाद खुदाई कर बाहर निकाला गया है। मेडीकल की टीम लोकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोकेश की बोरवेल से बाहर निकालने के लिये 24 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन लोकेश जिन्दगी की जंग हार गया। उसकी सांसें थम गयी लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इसका जिम्मेदार कौने है।
दरअसल लटेरी के आनंदपुर के नजदीक खेरखेड़ी पठार गांव में पहाड़ी पर मंगलवार को 7 साल का लोकेश अहिरवार 60 फीट खुले बोरवेल में गिर गया। जोकि 43 फीट पर मासूम फंसा हुआ था। ऐसा बताया गया है कि मंगलवार की सुबह 10 बजे लोकेश बंदरों के पीछे भाग रहा था। इसी बीच वह खेत में खुले पड़े बोरवेल में गिर गया। सूचना के बाद लगभग 11.30 बजे बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। सबसे पहले बच्चे को ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू की गयी। सीसीटीवी की मदद से बच्चे की हर मूवमेंट पर नजर रखी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *