बुलेट ट्रेन तैयार हो गया है देश का पहली बुलेट रेलवे स्टेशन, 2029 से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन
नई दिल्ली. भारत की पहली बुलेट ट्रेन का ट्रेक का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक वीडियो शेय किया है बताया है कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिये 300 किमी लम्बा वाया डक्ट तैयार हो चुका है। इसके अलावा, गुजरात के सूरत के पास 40 मीटर लम्बे बॉक्स गार्डर काकाम भी हो चुका है। रेल मंत्री के अलावा स्टेट ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने भी कुछ फोटो और जानकारी शेयर की है।

300 किमी के स्ट्रक्चर में से 257.4 किमी का निर्माण फुल स्पैन लांचिंग तकनीक से किया गया है। जिससे काम बहुत तेजी से हुआ है। इस बीच कई नदी पुल, स्टील पीएससी ब्रिज और स्टेशन बिल्डिंग भी बनाई है। अभी तक इस प्रोजेक्ट में 383 किमी पियर्स, 401 किमी फाउंडेशन और 326 किमी गार्डर कॉस्टिंग पूरी हो चुकी है। इस बुलेट ट्रेन रूट पर कुल 12 स्टेशन बन रहे हैं।


