बहराइच हिंसा में 23 घरों पर चलेगा बुलडोजर, सुबह कई ने दुकानें खाली की
बहराइच. हिंसा का शनिवार को 7वां दिन है। सड़कों पर अभी भी सन्नाटा छाया हुआ है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात है। हालांकि अब प्रशासन एक्शन में जुट गया है। रामगोपाल की हत्या में मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के घर बुलडोजर चल सकता है। इसी घर में भगवा झण्डा लहराने के दौरान के रामगोपाल को गाली मारी गयी थी।
शुक्रवार की रात को पीडब्ल्यूडी की तरफ से महाराजगंज में 23 मकानों पर नोटिस चस्पा किया गया है। इनमें से 20 मुस्लिम और 3 हिन्दुओं के मकान है। प्रशासन ने 3 दिन का समय दिया है। नोटिस का जवाब न मिलने पर बुलडोजर की कार्यवाही हो सकती है। यही वहीं जगह है जहां से मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा की शुरूआत हुई थी।
इधर, जिन घरों -दुकानों में नोटिस चस्पा हुए उनमें से कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकान खाली करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि 2 से 3 दिन में हालात सामान्य हो जायेंगे। राहत की बात यह है कि 14 अक्टूबर के बाद आगजनी की कोई घटना नहीं हुई है।
इधर, रामगोपाल की पत्नी रोली केबाद उसके पिता कैलाश मिश्रा ने वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जो कार्यवाही की है। उससे संतुष्ट नहीं हूं। जैसे मेरा बेटा मारा गया है। वैसे आरोपियों को मारा जाये। 13 अक्टूबर यानी रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसा भड़की थी। शुक्रवार को पुलिस ने 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभी तक कुल 89 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

बहराइच हिंसा में अब तक 89 आरोपी पकड़े जा चुके हैं
बहराइच हिंसा में शुक्रवार को 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। हरदी थाना प्रभारी कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया गिरफ्तार आरोपियों में अलताफ, अनवर हुसैन, तालिब, नफीस, नौसाद, सलाम बाबू, गुलाम यश, अनवार अशरत, मो. एहशान, मो. अली, दोस्त मोहम्मद, मो. जाहिद, शुद आलम, मो. इमरान, जीशान, आदिल, रिजवान, फुलकान, इमरान, शमशुद्दीन, मेराज, आमीर, शाहजादे, मो. मौसीन, शहजादे और सलमान शामिल हैं।

