पीएम नेतन्याहू के घर नजदीक गिरा लेबनान से आया ड्रोन, एयरडिफेंस को भेदने में रहा सफल
नई दिल्ली. हिज्बुल्लाह ने लेबनान से इजरायल की इमारत पर ड्रोन हमला किया है। इस हमले के जरिये पीएम नेतन्याहू के घर को निशाना बनाने की कोशिश की है। इजरायल में हाइफा कैसरिया इलाके में यह हमला किया गया है।
प्रधानमंत्री नेतन्याहू के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री के घर की ओर एक यूएवी (मानव रहित हवाई वाहन) लांच किया गया था। प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी वहां नहीं थे और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। इजरायली सुरक्षा बलों ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा है कि ड्रोन एक खुले इलाके में गिरा जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। आईडीएफ ने बताया है कि आज सुबह हाइफा क्षेत्र में बजने वाले वॉर्निंग सायरन लेबनान से दागे गये रॉकेट से बजट उठे थे।

