बस ड्रायवर की बेटी बनी आईएएस, बेटी ने किया फोन पापा में आईएएस बन गयी उस समय भी पापा बस चला रहे थे
नई दिल्ली. हरियाणा के बहादुरगढ़ की रहने वाली प्रीति हुड्डा ने हिन्दी मीडियम से पेपर और इन्टरव्यू देकर यूपीएससी एग्जाम क्लीयर किया था और इसके बाद वह आईएएस के लिये चुनी गयी। प्रीति के पिता दिल्ली परिवहन निगम में (डीटीसी) में बस चलाते थे और जब उन्होंने अपने पिता को आईएएस बनने की खबर दी थी तो उस वक्त भी वह बस चला रहे थे।

जेएनयू से की थी पढ़ाई
प्रीति हुड्डा ने 10वीं 77 प्रतिशत और 12वीं में 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किये थे और इसके बाद उन्होंने दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया था। जिसमें उन्हें 76 प्रतिशत अंक मिले और इसके बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से हिन्दी में एमफिल और पीएचडी किया हैं।
बस चलाते वक्त पिता को मिली बेटी के IAS बनने की खबर
प्रीति हुड्डा (Preeti Hooda) ने बताया, ‘मेरा जब यूपीएससी एग्जाम (UPSC Exam) का रिजल्ट आया, तब मैंने पापा को फोन किया और उस समय वह डीटीसी बस चला रहे थे। इस खबर को सुनकर पापा बहुत खुश हुए। पापा कभी भी मुंह पर तारीफ नहीं करते हैं, लेकिन उस दिन उन्होंने पहली बार तारीफ की और कहा कि शाबाश मेरा बेटा, मैं बहुत खुश हूं।

