LatestNewsराज्य

बरही पुल से ग्वालियर तक निकलेगी धर्म जागरण यात्रा, रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर देंगे पुष्पांजलि

ग्वालियर. भिंड शहर के अटेर रोड स्थित बडे हनुमान मंदिर पर शनिवार को संत समाज और समाजसेवियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 मार्च को धर्म जागरण यात्रा निकाली जाएगी जो चंबल के बरही पुल से शुरू होकर फूप, भिंड, मेहगांव, गोहद, मालनपुर होते हुए ग्वालियर पहुंचेगी। ग्वालियर में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर संत और समाजसेवी पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। बैठक में संत समिति के अध्यक्ष कालीदास समाराज ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए कहा कि 27 मार्च को सभी लोग वाहनों से बरही पुल से ग्वालियर तक जाएंगे। यात्रा के प्रबंधन के लिए व्यवस्था समिति को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सिक्स लेन हाईवे के लिए अखंड आंदोलन
संतों और समाजसेवियों ने हाईवे को सिक्स लेन बनाने की मांग को लेकर आगामी 10 अप्रैल से अखंड आंदोलन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पूर्व में हुई प्रदर्शन के दौरान प्रशासन ने मार्च माह तक का समय दिया था लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसे में सभी समाजसेवी अपनी जिम्मेदारियां तय करें और आंदोलन को सफल बनाएं।
सिंधिया से मुलाकात पर असमंजस
बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात को लेकर भी चर्चा हुई। कुछ लोगों का मानना था कि अगर सिंधिया संतों से मिलने के लिए समय देते हैं तो मुलाकात करनी चाहिए, अन्यथा इसका कोई फायदा नहीं होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *