बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट
ग्वालियर. पुश्तैनी जमीन और मकान के लिये बड़े भाई ने छोटे भाई ने सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शनिवार की शाम गंगा विहार कॉलोनी भिंड रोड की है। गोलीबारी की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो एक घर के बाहर दरवाजे पर खून से सना शव पड़ा हुआ था और पास ही जमीन की रजिस्ट्री और किसान ऋण पुस्तिका मौके पर पड़ी थी। मृतक मुरैना के तरसमा गांव का रहने वाला है।
जिस घर के सामने उसका शव पड़ा था वह उसके बड़े भाई का है। मृतक पुश्तैनी जमीन को लेकर बात4 करने आया था पर बहस हो गयी। मृतक ने भाभी को गालियां दी तो बड़े भाई ने अपनी बन्दूक उठाकर उस पर गोली चला दी। पुलिस ने हत्या का आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस को पता लगा है कि आरोपी बंटी उर्फ मोहनसिंह तोमर सेना से रिटायर्ड फौजी है। तीन साल पहले ही वह रिटायर्ड हुआ है और गंगा विहार में अपने परिवार के साथ रहता है। पर उनके गांव तरसमा मुरैना में उनकी पुश्तैनी जमीन और मकान है। जिसको लेकर छोटे भाई 29 वर्षीय श्यामू तोमर से मतभेद चल रहा था। श्यामू पूरी जमीन अपने नाम कराना चाहता था। उसका कहना था कि पिता ने बड़े भाई की पढ़ाई पर काफी खर्च किया और शहर में भी प्रॉपर्टी खरीदने में मदद की थी। यही कारण है कि शनिवार शाम को वह बड़े भाई के घर जमीन और मकान की रजिस्ट्री लेकर मामला सुलझाने के लिए पहुंचा था। जिस पर दोनों के बीच बहस हुई तो मोहन सिंह घर से चला गया। पर कुछ देर बाद उसकी पत्नी ने बताया कि श्यामू महिलाओं को गाली गलौज कर रहा है। जिस पर रिटायर्ड फौजी लौटा और अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोलियां चला दीं। एक गोली छोटे भाई के सीने को भेदती हुई बाहर निकल गई। घटना के बाद हमलावर अपनी बाइक उठाकर भाग गया, लेकिन पुलिस ने भिंड रोड से उसे हिरासत मंे लिया है। साथ ही बंदूक भी जब्त हो गई है।
प्रॉपर्टी को लेकर हुई हत्या
सीएसपी महारापुरा रवि भदौरिया ने बताया कि गांव में पैतृक जमीन और मकान को लेकर 2 भाईयों में विवाद हुआ था। जिसमें बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

