बड़ी साजिश-दिल्ली की रोहिणी जबरदस्त ब्लास्ट, सफेद पाउडर से, मौके पर एनएसजी, एफएसएल और पुलिस को चौंकाया
नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह का आगाज जबरदस्त ब्लास्ट के साथ हुआ है। रोहिणी के प्रशांत बिहार इलाके में सीआरपीएफ के पास सुबह 7.30 बजे के लगभग जबरदस्त धमाके की आवाज आयी और इसके ठीक बाद लोगों ने आकाश तक उठता धुएं का सफेद गुबार देखा गया। विस्फोट की आवाज सुनकर लोग घबरा गये और इलाके में बदबू फैल गयी। जिससे लोगों को सांस लेने में भी परेशानी महसूस होने लगी। राहत की बात है कि इस विस्फोट में न कोई घायल हुआ और न ही जान-माल की हानि हुई है।
हालांकि पहले इस धमाके को मामूली समझा जा रहा था। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी तो मामला गहराता चला गया और एक-एक करके कई एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही एनएसजी, दिल्ली पुलिस, एफएसएल टीम और फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गयी है। अभी तक घटनास्थल पर कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है। विस्फोट के स्त्रोत का पता लगाने के लिये जांच जारी है। विस्फोट की तीव्रता को देखकर अब यह कयास लग रहे हैं। कहीं यह दिल्ली को दहलाने की साजिश का ट्रायल तो नहीं था।
घरों और वाहनों के टूटे शीशे और मिला सफेद पाउडर
दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रशांत बिहार इलाके में रविवार को हुए विस्फोट से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया। यह विस्फोट केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्कूल की दीवार के पास हुआ। जिसके बाद धुएं का एक बड़ा गुबार उठता देखा गया। विस्फोट की वजह से स्थानीय लोग घबराहट में आ गये। आसपास खड़ी गाडियों के शीशे टूट गये। घरों के शीशे चटकाने की भी जानकारी सामने आयी है। इस विस्फोट के बाद घटनास्थल पर एक दीवार से सफेद पाउडर का अवशेष भी मिले हैं।

