बस और टैम्पों के बीच सड़क दुर्घटना में 12 की मौत, शादी समारोह से वापिस लौट रहा था परिवार

धौलपुर. नेशनल हाइवे 11बी पर तेज रफ्तार बस ने टैम्पों को टक्कर मार दी है। सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 1 बच्चा घायल हो गया। उसे धौलपुर के जिला अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। सभी लोग शादी समारोह से वापिस लौट रहे थें मृतकों में 8 बच्चे भी शामिल है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी डेडबॉडी को बाड़ी अस्पताल में मार्च्युरी में रखवाया है। सड़क दुर्घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 12 बजे बाड़ी उपखंड में हुआ है।

कौन है मृतक परिवार और कहां से आ रहे थे

बाड़ी शहर की करीम कॉलोनी, मुमट के रहने वाले परिवार के लगभग 15 लोग सर मथुरा इलाके बरौली में बहन के घर भात देने के लिये गये थे। शादी समारोह में शामिल होकर देर रात को सभी टैम्पों से बाड़ी लौट रहे थे। रात लगभग 12 बजे नेशनल हाइवे 11बी पर सुन्नीपुर गांव के पास धौलपुर से जयपुर जा रही तेज रफ्तार बस ने टैम्पो को टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गयी। इस बीच हाइवे से गुजर रहे दूसरे वाहन सवार घटनास्थल पर रूके और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने टैम्पो सवार लोगों को बाडी अस्पताल पहुंचाया। सड़क हादसे में बस भी क्षतिग्रस्त हुई है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
इरफान का पूरा परिवार खत्म हो गया
इरफान उर्फ बंटी के मामा अलीमुद्दीन ने बताया- उनकी दो बहनें बाड़ी में रहती हैं, जबकि तीसरी बहन सरमथुरा थाना क्षेत्र के गांव बरौली में रहती है, जहां उसकी बेटी की शादी थी। भात भरने के लिए शनिवार को हम सभी बरौली गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद इरफान का परिवार टेंपो में आगे निकल गया था, जबकि हम 5 लोग दूसरे टेंपो में पीछे आ रहे थे। सुन्नीपुर पहुंचने पर हादसे के बारे में जानकारी मिली। इरफान का पूरा परिवार इस दुर्घटना में खत्म हो गया और उसके भाई के बेटे की भी जान चली गई।
बाड़ी कोतवाली थाने के SHO शिवलहरी मीणा ने बताया- गुमट निवासी इरफान ऊर्फ बंटी (38) पुत्र बब्बू का टेंपो था। सुन्नीपुर के पास बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिला और 8 बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान इरफान उर्फ बंटी (38), उसकी पत्नी जूली (34), बेटी आसमा (14), बेटा सलमान (8), साकिर (6), इरफान का भतीजा अजान (5) पुत्र आसिफ, जरीना (35) पत्नी नहनू, उनकी बेटियां आसियाना (10), सूफी (7), बेटा सानिफ (9), परवीन (32) पत्नी जहीर खान, बेटा दानिश (10) की हादसे में मौत हो गई। वहीं साजिद (10) पुत्र आसिफ को धौलपुर से जयपुर रेफर किया गया है।

