LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

फूलबाग स्थित बाल सरोवर होगा 5 मई से बच्चों के लिए प्रारंभ

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने सफाई व्यवस्था एवं विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए फूलबाग स्थित बाल सरोवर का निरीक्षण किया तथा भीषण गर्मी को देखते हुए बाल सरोवर 5 मई गुरुवार से प्रारंभ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता, अधीक्षण यंत्री जेपी पारा, उपायुक्त एपीएस भदौरिया सत्यपाल सिंह चौहान नोडल अधिकारी मदाखलत केशव सिंह चौहान हित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर निगम आयुक्त ने फूल बाग स्थित बाल सरोवर में पानी भरने एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाल सरोवर 5 मई से बच्चों के लिए प्रारंभ किया जाए तथा बाल सरोवर में बच्चों की सुरक्षा के पूर्ण इंतजाम किए जाएं किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। इसके साथ ही दीनदयाल नगर स्थित मिनी तरण पुष्कर का भी अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
पिंटू पार्क क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था का एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया जहां नाश्ते की दुकानों वाले दुकानदारों द्वारा गंदगी फैलाई जा रही थी तथा रोड पर खड़े ठेले वालों को होकर जोन में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए तथा गंदगी फैला रहे ठेले वालों पर जुर्माना लगाने की भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही सावरकर मार्ग थीम रोड पर चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet bahiscasino betsat betsat pashagaming pashagaming betpas betpas giriş ngsbahis perabet perabet giriş