फिर दोहराया चीन ने गलवान जैसे हमला, नौसेना पर हथौड़े और चाकू-छुरी से किया हमला
नई दिल्ली. चीन ने एक बार फिर गलवान जैसी घटना को अंजाम दिया है। इस बार उसने दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस नौसेना को टारगेट बनाया है। हथौड़े और चाकुओं से लैस चीनी सैनिकों ने फिलीपींस ने जवानों को घेरा और उनकी नौकाओं पर हमला कर दिया है।
फिलीपिनो अधिकारियों के अनुसार चीनी सैनिकों ने हमारी नौ सेना के सैनिकों को सेकेण्ड थॉमर्स शोल में तैनात जवानों को भोजना और हथियार सहित अन्य सप्लाई ले जाने से रोकने की कोशिश की और नावों पर हमला किया।
दरअसल, दूसरा थॉमर्स शोल को लेकर चीन ने बखेड़ा किया है। चीन अपने मैप में इस समुद्र पर अपना दावा करता है। जबकि दूसरे थॉमर्स शोल पर फिलीपींस का कब्जा है। 1999 में फिलीपींस नौसेना के जहाज को शोल पर उजारा गया था। यह दक्षिण चीन सागर के स्प्रैटली द्वीप समूह में एक जलमग्न चट्टान है। जो फिलीपींस के पलावन से 105 समुद्री मील पश्चिम में है। यह एक विवादित क्षेत्र है और ताइवान और वियतनाम सहित अन्य देश भी इस व्यस्त जलमार्ग पर दावा करते हैं।
आठ मोटर वोट में सवार होकर आये चीनी सैनिक
चीन और फिलीपींस के बीच इसे लेकर टकराव बना हुआ है। इस बार चीनी तटरक्षक कर्मी 8 मोटरबोटों पर सवार होकर आये और 2 फिलीपींस नौसेना की इन्फ्लैटेबल नौकाओं को बार-बार टक्कर मारी। उनके जहाजों को छुरी, चाकू और हथौड़ों क्षतिग्रस्त कर दिया। फिलीपींस सुरक्षा अधिकारियों ने द एसोसिएटेड प्रेस को बताया है कि बहस और बार-बार टकराव के बाद चीनी तटरक्षक कर्मी फिलीपींस नौसेना के जहाजों पर चढ़ गये और 8 एम4 राइफलें जब्त कर ली। यह हथियार बक्सों में पैक किये गये थे।

