प्लेनक्रैश में अजित पवार का हुआ निधन, आकाश में लड़खड़ाया था प्लेन, बेकाबू हुआ प्लेन, 5 धमाके साथ हुआ


नई दिल्ली. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार सहित प्लेन क्रैश होने की वजह से 5 लोगों का निधन हो गया है। बुधवार को मुंबई से बारामती जाते समय उनका प्लेन लैंडिंग के समय क्रैश हो गया। खेतों में क्रैश हुआ यह विमान गिरते ही पूरी तरह जल गया है। इस वजह इस प्लेन में सवार सभी 5 लोगों (अजित पवार समेत) की मौत हो गयी है। चश्मदीदों ने बताया है कि लैंडिंग का प्रयास करते समय विमान लड़खड़ाया और पलभर में घटना का शिकार हो गया है।
अजित पंवार की पहचान घड़ी से हुई पहचान
प्लेन क्रैश में अजित पंवार के निधन होने के बाद वहां पर मौजूद लोगों अजित पवार के शव की पहचान घड़ी और कपड़ों से की गयी है। इसके परिजनोंु का ब्लड लेकर डीएनए टेस्ट की चर्चा हो रही है। आज पूरे दिन अंतिम दर्शन के लिये रखा गया है। अजित पवार के परिवार के लोग बाहर है गुरूवार को पहुंचने की संभावना है। पायलट सुमित कपूर, कैप्टन शांभवी पाठक उड़ा रहे थे।

जमीन में प्लेन गिरते ही लगी आग
एनसीपी नेता अजित पवार मुंबई से बारामती जा रहे थे। इलाके में चुनाव प्रचार के 4 कार्यक्रमों में शामिल होना था। जहां हादसा हुआ, वह बारामती के आसपास का इलाका है। खेतों में विमान गिरा। विमान जैसे ही धरती पर गिरा, तत्काल उसमें आग लग गयी। मलबे से धुआं निकलता देख और आवाज सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिये पहुंचे।
प्लेन क्रैश होते ही 5 धमाके हुए
अजित पवार का प्लेन लैंडिंग स्ट्रिप छोड़कर बगल में मौजूद इलाके में गिर गया। लैंडिंग के समय ही विमान का कंट्रोल गड़बड़ हो गया है। चश्मदीदों ने बताया है कि लैंडिंग का प्रयास करते समय प्लेन लड़खड़ाया और पलभर में दुर्घटना का शिकार हो गया। प्लेन क्रैश होने के बाद लगभग 5 धमाके हुए और विमान आग का गोला बन गया। घटना के बाद प्लेन पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया है। इसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गयी।
क्रैश प्लेन की पूरी डिटेल
जिस प्लेन में अजित पवार सवार थे वह Learjet 45XR था. यह विमान VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड का बताया जा रहा है, जो भारत की प्रमुख नॉन-शेड्यूल्ड (चार्टर) विमान ऑपरेटिंग कंपनियों में से एक है।
बता दें कि Learjet 45XR (रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK) एक हाई-परफॉर्मेंस सुपर-लाइट बिजनेस जेट है, जिसे तेज रफ्तार, बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और ऊंचाई पर उड़ान भरने की क्षमता के लिए जाना जाता है। यह विमान आमतौर पर शॉर्ट और मीडियम रूट्स की उड़ानों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। विमान का विंगस्पैन करीब 47 फीट है और इसका वजन लगभग 9,752 किलोग्राम बताया जाता है।

