प्रो. शांतिदेव सिसोदिया बने जेयू के कार्यपरिषद सदस्य
ग्वालियर। राज्यपाल व कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने संकायाध्यक्ष श्रेणी से जीवाजी विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व अध्ययनशाला के प्रो. शांतिदेव सिसोदिया को संकायाध्यक्ष श्रेणी से कार्यपरिषद सदस्य मनोनीत किया है।
प्रो. सिसोदिया के मनोनयन पर जेयू के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया एवं शुभकामनाएँ दी l

