IIT जोधपुर से मिलेगी AI के विषय में डिग्री, डेटा सांइस और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का नया कोर्स शुरू
नई दिल्ली. IIT जोधपुर में अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी (AI) की पढ़ाई की जायेगी। संस्थान में फ्यूचरेंस के साथ मिलकर एप्लाइड एआई और डेटा साइंस में Bsc/BS पाठ्यक्रम शुरू किया है। टेक्नोलॉजी की दुनिया में AI तेजी से फैल रहा है। इसलिये आईआईटी जोधपुर ने यह फैसलालिया है ताकि आज के छात्रों को इन महत्वपूर्ण विषयों की अच्छी शिक्षा मिल सके। छात्रों और कार्यरत पेशेवरों दोनों के लिये तैयार किया गया। यह अभूतपूर्व कार्यक्रम, उभरते तकनीकी परिदृश्य में एआई विशेषज्ञों की बढ़ती मांग को पूरा करता है।
IIT जोधपुर के निदेशक प्रोफेसर अविनाश कुमार अग्रवाल ने भविष्य के लिये छात्रों को आधुनिक कौशल से लैस करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा है कि हमारी आज की दुनिया में बड़े और जटिल समस्याओं का समाधान रचनात्मक तरीकों से करना जरूरी है। इसलिये हमारा उद्देश्य एप्लाइड एआई और डेटा साइंस मे बीएससी/बीएस के पाठ्यक्रम में शामिल छात्रों को जरूरी आधुनिक कौशल और क्षमतायें देना है। ताकि वह तेजी से बदल रही वैश्विक दुनिया में सफल हो सकें।
फ्यूचरेंस के संस्थापक और सीईओ राघव गुप्ता ने कहा हैकि एआई की वजह से उद्योगों में तेजी से बदलाव हो रहा है। आईआईटी जोधपुर का बीएससी/बीएस कार्यक्रम उनकी अच्छी पढ़ाई के स्तर को हमारी गहरी उद्योग की जानकारी के साथ मिलाता है।

