Latestराज्यराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का कूनों एवं कराहल आगमन आज, कार्यक्रमों की तैयारियां पूर्ण

श्योपुर. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर 2022 को कूनो नेशनल पार्क एवं स्वसहायता समूह का उन्मुखीकरण सह सम्मेलन कराहल में पधार रहे है। उनके कार्यक्रम की सभी तैयारियां कूनों एवं कराहल में पूर्ण कर ली गई है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रमों में राज्यपाल मप्र श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय नागरिक विमानन एवं इस्ताप मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, वन मंत्री श्री कुंवर विजय शाह, राज्यमंत्री इस्पात एवं ग्रामीण विकास श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया, जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण सुश्री मीना सिंह, राज्य मंत्री उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार) तथा नर्मदा घाटी विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह, राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री रामखेलवान पटेल, सांसद श्री बीडी शर्मा शामिल रहेगे।

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने प्रधानमंत्री जी के कूनों नेशनल पार्क एवं कराहल में आयोजित स्वसहायता समूह के सम्मेलन की तैयारी पूर्ण ली गई है। इसी प्रकार कराहल  कार्यक्रम के लिए समुचित बैठक व्यवस्था एवं कार्यक्रम स्थल पर अलग-अलग इनक्लोजर बनाये गये है। सभा स्थल पर सभी आपातकालीन सेवाएं सुनिश्चित की जा चुकी है। पेयजल के उचित प्रबंध किये जा चुके है तथा पार्किग आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है।

मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से चीते लाकर उन्हें बसाने का कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार पूर्ण होने जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी श्योपुर जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में इस कार्य का शुभारंभ 17 सितम्बर 2022 को करेंगे। इस कार्यक्रम को पूरी गरिमा और उत्साह के साथ सम्पन्न करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है। श्योपुर जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचलित तकनीक के अनुसार बसाने का कार्य पूर्ण होने जा रहा है।

कराहल में इस प्रकार रहेगी पार्किग व्यवस्था
प्रधानमंत्री जी के 17 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई है। प्रधानमंत्री जी के मुख्य आतिथ्य में स्वसहायता समूह का सम्मेलन मॉडल स्कूल कराहल के प्रांगण में आयोजित किया गया है। सभा स्थल के आसपास श्योपुर एवं शिवपुरी तथा करियादेह, भैसरावन रोड से आने वाले वाहनों के लिए 11 स्थनों पर पार्किग व्यवस्था बनाई गई है। प्लान के मुताबिक पार्किग के लिए 1 लाख 15 हजार 396 स्क्वयर मीटर स्थान तय किया गया है। पार्किग स्थलों पर व्यवस्था के लिए रेवेन्यू आफीसर नियुक्त किये गये है। श्योपुर से जाने वाले वाहनों के लिए हॉस्पीटल के सामने, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय का प्रांगण, मुदगल पेट्रोल पम्प के पास सहित कुल 04 पार्किग स्थल निर्धारित किये गये है। इसके अलावा शिवपुरी रोड से आने वाले वाहनों के लिए एकलव्य स्कूल प्रांगण, प्रांगण के सामने, मत्स्य प्रक्षेत्र, भीमनगर, कराहल टोल टैक्स के आगे सहित कुल 07 स्थानों पर पार्किग स्थल बनाये गये है। शिवपुरी से आने वाले वीआईपी वाहनों के लिए आईटीआई कराहल से दाई और तथा श्योपुर से आने वाले वीआईपी वाहनो के लिए एचपी पेट्रोल पम्प के पास पार्किग निर्धारित की गई है। साथ ही करियादेह, भैसरावन मार्ग पर भी पार्किग बनाई गई है। इसके अलावा रिर्जव पार्किग भी निर्धारित रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *