प्रदेश बीमारू राज्य हो रहा है, उद्योग आ नहीं रहे हैं-उमंग सिंघार
ग्वालियर. सोमवार को ग्वालियर पहुंचे नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एमपी के बजट सत्र को लेकर बड़ा बयान दिया और साथ ही मंत्री प्रहलाद पटेल के भीख मांगने वाले बयान पर उनकी तुलना रावण की है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एमपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा है हि भाजपा की सरकार में मुख्यमंत्री सदन में कह चुकेहै कि हमारे घोषणा पत्र, सरकार का घोषणा पत्र, रामायण और गीता की तरह है। लेकिन रामायण और गीता केक सवा साल में पन्ने तक नहीं खोल पाये है।
नेता प्रतिपाक्ष सिंघार ने कहा है कि किसानों को समर्थन मूल्य दिया। लाडली बहनों को 3 हजार रूपये की बात कहीं थी। वह दे नहीं पाये। प्रदेश बीमारू राज्य हो रहा है। उद्योग आ नहीं रहे हैं। इससे साफ है कि बीमारू राज्य की श्रेणी में एमपी 9वें नम्बर है। इसलिये यहां उद्योगपति भी नहीं आना चाहते है। चाहे युवा, महिलाओं, किसानों समेत घोषणा पत्र की बात हो, भ्रष्टाचार की बात हो, सभी मामलों को दबाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी सदन में इन मुद्दों पर ध्यानाकर्षण लेकर आयेगी।
मुख्यमंत्री को तत्काल इन मामलों में एक्शन लेना चाहिए
बीते दिनों शिवपुरी जिले में 5 साल के मासूम के साथ हुई दरिंदगी के मामले में भी उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा है। उनका कहना है कि पूरे मध्य प्रदेश में इस तरह की घटनाएं हो रही है। टीकमगढ़ में भी नाबालिग बेटी के साथ इसी तरह की घटना हुई है। मुख्यमंत्री जी के पास गृह विभाग है, वह खुद मुख्यमंत्री हैं। उन्हें तत्काल इन मामलों पर सख्त एक्शन लेना चाहिए। मुख्यमंत्री जी आखिर कानूनी मामलों की समीक्षा क्यों नही कर रहे हैं,जो पुलिस अधिकारी काम नहीं कर पा रहे हैं,उन्हें हटाइए। काम करने वालो को फील्ड में लाइए।

