पूर्व विधायक का यातायात पुलिस ने काटा चालान, पुलिस न तो हूटर और न ही चालान कर पाई
ग्वालियर. डबरा में मंगलवार को पुलिस की ओर से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस बीच सेवढ़ा विधानसभा से पूर्व बीएसपी विधायक राधेलाल बघेल और पुलिस कर्मियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। परशुराम चौर पर पुलिस के आदेश पर हूटर और काली फिल्म वाले वाहनों की जांच की जा रही है।
इस बीच सेवढ़ा विधानसभा के पूर्व विधायक बघेल की गाड़ी को रोका गया। पुलिस ने जब उनकी गाड़ी का बोनट खोलने का के लिये कहा तो वह भड़क गये। अपना परिचय देते हुए हंगामा करने लगे।
500 रूपये के बाद ही पुलिस ने छोड़ा
लगभग 30 मिनट तक उनकी गाड़ी सड़क पर खड़ी रहीं। जिससे यातायात जाम हुआ तो विधायक ने बोनत खोलने से मना कर दिया और फोन पर किसी से बात भी की। अंत में पुलिस ने मात्र 500 रूपये का चलान काटर उन्हें जाने दिया। इस बीच पुलिस ने तो उनकी गाड़ी से हुटर हटवा पायी और न ही हूटर का चालान कर पायी। हालांकि अन्य 6 वाहनों के हूटर और एक व्यक्ति को बिना हेलमेट के चालन जरूर काटे। पूर्व विधायक राधेलाल बघेल पहले बीएसपी से विधायक थे। फिर बीजेपी में शामिल हुए और वर्तमान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में शामिल हो गये थे।

