पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पंचतत्व में विलीन, बड़े बेटे राजवीर ने दी मुखाग्नि
नई दिल्ली. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याणसिंह का बुलंद शहर के नरौरा घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है। इस अवसर पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री स्मृत्ति ईरानी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर धामी सहित यूपी सरकार और भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद थे। लखनऊ के अस्पताल में शनिवार को लम्बीबीमारी के बाद 89 वर्ष की उम्र में कल्याण सिंह का निधन हो गया था।
सड़कों का नाम कल्याण सिंह के नाम पर होगा
कल्याण सिंह 2 बार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वह राजस्थान के राज्यपाल भी रहे हैं। उनके निधन के बाद यूपी सरकार ने सूबे के 6 जिलों की सड़कों को कल्याण सिंह के नाम पर समर्पित करने का फैसला किया है। सरकार की ओर से बताया गया है कि अयोध्या, लखनऊ, प्रयागराज, अलीगढ़, बुलंदशहर और एटा की एक-एक सड़कों का नामकरण कल्याणसिंह के नाम पर किया जायेगा।
राममंदिर आन्दोलन के अग्रज नेता थे कल्याणसिंह
कल्याणसिंह भाजपा को देशभर में पहचान दिलाने वाले राममंदिर आन्दोलन के सबसे कद्दावर नेताओं में शामिल थे। अयोध्या में 6 दिसम्बर 1992 को विवादित ढांचा गिराये जाने के समय कल्याण सिंह की यूपीके मुख्यमंत्री थे और इस घटना के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कल्याण सिंह ने कहा था कि सरकार का मकसद पूरा हो गया है और राम मंदिर के लिये मुख्यमंत्री पद का बलिदान देता हूं।

