पूर्व मंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. राजेन्द्र सिंह की श्रृद्धांजली सभा में दी अनेक सौगात संकट में कांग्रेस के रहे साथ: डॉ. देवेन्द्र शर्मा
ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आज मप्र शासन के पूर्व मंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. राजेन्द्र सिंह की पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजली सभा आयोजित की गई। श्रृद्धांजली सभा का संचालन कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल ने किया।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने कांग्रेस भवन में स्व. राजेन्द्र सिंह के चित्र पर माल्यपर्ण करते हुए उपस्थित कांग्रेसजनो को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. राजेन्द्र सिंह ने मप्र के मंत्री के रूप में ग्वालियर को अनेक सौगात दी, सुभाष मार्केट, गांधी मार्केट, पड़ाव पर शास्त्री मार्केट, हजीरा मंडी, शास्त्री जी की प्रतिमा, सागरताल का जिर्णोद्वार, गांधी पार्क, नेहरू पार्क, अंबेडकर पार्क का आधुनिकीकरण, थाठीपुर मे गांधी क्लब की स्थापना कांग्रेस भवन के निर्माण मे उनका योगदान, सामुदायिक भवनो का निर्माण, गांव में सड़को के निर्माण जैसे अनेक विकास कार्य किए। विशेष रूप से कांग्रेस के हर संकट में चट्टान की तरह कांग्रेस के साथ खड़े रहे। 1967 में जब देश प्रदेश और जिले के बड़े बड़े नेता कांग्रेस का साथ छोड़ रहे थे उस समय राजेन्द्र सिंह, श्रीमती इंदिरा गांधी के साथ कांग्रेस में रहे, 1978 में कांग्रेस के विभाजन में समय 1 व 2 जनवरी नई दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम में अभा. कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा गांधी जी के नेतृत्व मे आयोजित सम्मेलन में शामिल रहे, 28 जनवरी 1978 केा ग्वालियर के चेम्बर ऑफ कॉमर्स में ग्वालियर चंबल संभाग के कांग्रेसजनो को एकत्रित कर कांग्रेस से वास्ता इंदिरा में आस्था सम्मेलन आयोजित करके कांग्रेस के साथ रहे और 2003 से अपने अंतिम समय तक कांग्रेस में रहे, कभी पद के लिए पार्टी नही छोड़ी, पार्टी को मजबूत करना और ग्वालियर का विकास करना उनका व्यक्तित्व रहा, एैसे व्यक्तित्व के धनी राजेन्द्र सिंह कार्यशैली को अमल में लांए, कांग्रेस केा मजबूत बनांए।
कार्यक्रम में मप्र शासन के पूर्व मंत्री बालेंदू शुक्ला, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, महाराज सिंह पटेल, प्रेमनारायण यादव, अमर सिंह माहोर, चतुर्भुज धनोलिया, हेवरन सिंह कंसाना, वीर सिंह तौमर, उदल सिंह, लाल सिंह कुशवाह एड, सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

