Newsमप्र छत्तीसगढ़

पुरानी रंजिश में छात्र को मारी गोली, घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे दोस्त, हालत खतरे से बाहर

सीसीटीवी फुटेज में मारपीट करते हुए हमलावर, पिटता हुआ स्कूली छात्र। - Dainik Bhaskar
ग्वालियर. स्कूली छात्रों में 2 वर्ष पुरानी रंजिश को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। इसके बाद 12वीं कक्षा के छात्र पर हमउम्र छात्रों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले मारपीट की फिर कट्टा निकालकर गोली चला दी। गोली छात्र के पैर में पिंडली में लगी। घटना के बाद छात्र के दोस्त उसे तुरंत फूलबाग स्थित निजी अस्पताल में ले गये। जहां पर अभी उसका उपचार हो रहा है।
घटना बुधवार की दोपहर महाराजा कॉम्पलेक्स डीडी नगर महाराजपुरा की है। घायल रिटायर्ड थानेदार रविन्द्र शर्मा का पोता है। वह 2 दिना पहले ही भोपाल से ग्वालियर आया था। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
म्हाराजपुरा के नजदीक डीडी नगर निवासी 18 वर्षीय कृष्णा पुत्र सतीश शर्मा 12वीं का छात्र है। कृष्णा कुछ समय पहले तक यही ग्वालियर में एक निजी स्कूल में पढ़ता था। अभी वह भोपाल में पढ़ाई कर रहा है। 2 दिन पहले ही वह भोपाल से ग्वालियर आया है। बुधवार की दोपहर वह नाश्ता लेने के लिये श्रीराम मिष्ठान भंडार जा रहा था। तभी महाराजा कॉम्पलेक्स डीडी नगर में उसे विश्वास गुर्जर, सुमित गुर्जर और उनके साथियों ने घेर लिया। इन्होंने पुरानी रंजिश पर छात्र से मारपीट की है। जब उसने विरोध किया तो सुमित ने कट्टा निकाल कर फायर कर दिया। एक गोली छात्र के पैर की पिंडली में लगी है। फायरिंग के बाद हमलावर फरार हो गये। घटना के बाद कृष्णा को उसका भाई यीशु शर्मा व एक अन्य एक्टिवा से ही लेकर हॉस्पिटल पहुंचे।
घायल छात्र कृष्णा शर्मा के दादा रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर रविन्द्र शर्मा हैं। घटना की सूचना मिलते ही वह तत्काल अस्पताल पहुंचे हैं। हमलावरों में विश्वास गुर्जर, सुमित गुर्जर, कृष्णा भड़ाना, कृष्णा तोमर, कान्हा पंडित, वैभव व एक अन्य ने गोली मारी है। पुरानी रंजिश पर हमलावरों ने हमला किया है। हमलावर भी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *