Newsमप्र छत्तीसगढ़

पाकिस्तान ने फेल फायटर जेट बांग्लादेश को बेच रहा है, ऑपरेशन सिंदूर में पस्त हो गये पाक फायटर

नई दिल्ली. पाकिस्तान में भारत ने युद्ध के बीच जिस चीनी माल को मार गिराया था। पाकिस्तान वहीं कबाड़ अब बांग्लादेश को बेचने जा रहा है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को कहा है कि बांग्लादेश ने पाकिस्तान से जेएफ-17 थंडर फायटर जेट की खरीद में रूचि दिखाई है। जेएफ-17 थंडर एक मल्टी रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है। जिसे चीन और पाकिस्तान ने मिलकर विकसित किया है।
लेकिन पाकिस्तान अपने इस कबाड़ और फेल फायटर जेट को बांग्लादेश को टिका रहा है। उसने बांग्लादेश से झूठा दावा किया है कि उसके फायटर जेट ने युद्ध के दौरान बेहतर प्रदर्शन किया था। पाकिस्तानी सेना की ओर से यह जानकारी मंगलवार को इस्लामाबाद में हुई उस बैठक के बाद सामने आयी। जिसमें बांग्लादेश वायुसेना के प्रमुख एयरचीफ मार्शल हसन महमूद खान और पाकिस्तान वायुसेना के एयरचीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिंधु शामिल हुए।
यह वही फायटर है जिसे भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मार गिराया था। भारत और पाकिस्तान के बीच मई 2025 में 4 दिनों का युद्ध हुआ था। जिसमें पाकिसतान के हथियार बुरी तरह से नाकाम साबित हुए थे। पाकिस्तान ने चीन की मदद से बनाये गये जेएफ-17 से भी भारत पर हमला करने की कोशिश की थी। भारत ने उसके कई फायटर जेट्स मार गिराये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *