LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

पुरानी छावनी में पेट्रोल पंप पर लूट, बदमाशों ने पहले पेट्रोल फिल कराया फिर कट्टा अड़कार 10 हजार लूटे

ग्वालियर. ग्वालियर में पेट्रोल डलवाने के बहाने आए बदमाशों ने सेल्समैन पर कट्टा अड़ाकर 10 हजार रुपए लूटे, वारदात के बाद वह अपनी बाइक पर सवार होकर भाग गए। वारदात के बाद सेल्समैन ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वारदात शुक्रवार रात करीब पुरानी छावनी इलाके में साडा रोड पर हुई।
पुरानी छावनी से बदनापुरा की ओर जाने वाली साड़ा रोड पर व्यवसायी मुकेश यादव का पेट्रोल पंप है। देर रात करीब 9 बजे पेट्रोल पंप पर सब कुछ सामान्य था तभी यामाहा बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और पहले तो उन्होंने अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल डलवाने के बाद एक बदमाश ने कट्टा निकाला और सेल्समैन रविन्द्र राठौर के सीने पर अडा दिया। कट्ट देखकर सेल्समैन घबरा गया वह कुछ समझ पाता उससे पहले बदमाश ने उसके हाथ से 10 हजार रुपए छीने और हवा में कट्टा लहराते हुए भाग गए। लूट होने पर सेल्समैन ने पंप मालिक को घटना से अवगत कराया और तत्काल पुरानी छावनी थाना पुलिस को सूचना दी। लूट की खबर मिलते ही पुरानी छावनी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और सेल्समैन से पूछताछ कर बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।
सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवारों की तलाश
बदमाशों को पकड़ने के लिए अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पेट्रोल पंप के अलावा जिस रास्ते से बदमाश भागे है उस रास्ते में जहां-जहां कैमरे लगे है पुलिस उनके फुटेज निकलवा रही है। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटभ्वी कैमरे में बाइक सवार दिखे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet matbet matbet giriş egebet perabet madridbet betpas maximcasino pashagaming pashagaming nakitbahis egebet mavibet imajbet casibom jokerbet meritbet perabet