Uncategorized

पिता को आश्रम से लेने आये युवक को हार्टअटैक, कर्मचारियों ने CPR देकर बचाई जान

ग्वालियर. डबरा स्थित प्रभुसेवा आश्रम में एक युवक को हार्ट अटैक आने के बाद आश्रम के कर्मचारियों द्वारा CPR देकर जान बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। ऐसा बताया जा रहा है कि युवक अपने पिता को आश्रम से लेने आया था। इस दौरान उसे हार्टअटैक आ गया। यह पूरी घटना आश्रम में लगे CCTV  कैमरे में कैद हो गयी। घटना बुधवार की है। जबकि इसका वीडियो गुरूवार को सामने आया है।
क्या रहा घटनाक्रम
अपने पिता को आश्रम लेने आया युवक के बेहोश होने पर कर्मचारियों ने CPR दिया है। आपको बता दें छत्तीसगढ़ के मरवाही थाना इलाके निवासी श्याम सिंह बुधवार को अपने पिता जोधनसिंह को लेने के लिये ग्वालियर के डबरा स्थित प्रभुसेवा आश्रम में पहुंचे थे। श्याम सिंह के पिता गोवर्धन परिक्रमा के बीच भटक गये थे और 2 वर्ष पूर्व प्रभु सेवा आश्रम के कर्मचारियों को मिले थे।
श्याम सिंह आश्रम के कार्यालय में अपने पिता से मिलने के लिये पहुंचा था। तभी उन्हें हार्टअटेक आ गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। श्याम सिंह को बेहोश होते देख आश्रम के कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें सोफे पर लिटाकर CPR  दिया। समय पर दी गयी इस मदद से श्यामसिंह की जान बच गयी।
पिता को लेकर युवक हुआ रवाना
श्याम सिंह के पिता जोधन सिंह 2 साल से आश्रम में रह रहे थे। आश्रम के कर्मचारियों ने उनकी पहचान और देखभाल की जिम्मेदारी संभाली थी। घटना के बाद श्याम सिंह मेडिकल चेकअप के बाद अपने पिता को लेकर खुशी-खुशी छत्तीसगढ़ रवाना हो गए। जाने से पहले उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए आश्रम के कर्मचारियों का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş